वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में शुक्रवार से 14 दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडलूम एक्सपो 'हथकरघा' का शुभारंभ हुआ। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल के प्रतिनिधि विपुल कुमार ने एक्सपो का उद्घाटन किया। इसमें 60 स्टॉलों पर हथकरघा उत्पाद उपलब्ध हैं। इसमें जीआई के अलावा परंपरागत उत्पाद शामिल हैं। 19 फरवरी तक चलने वाले एक्सपो में कई राज्यों से बुनकर, शिल्पी उत्पादों संग पहुंचे हैं। एक्सपो में दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश रहेगा। मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी समेत अन्य जिलों से हथकरघा उत्पाद स्टॉलों पर उपलब्ध हैं। सहायक आयुक्त (हथकरघा) अरुण कुमार कुरील ने कहा कि विभिन्न जिलों एवं राज्यों से सहकारी समितियों, संस्थाओं से बुनकर और कामगार इसमें शामिल हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.