कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- चरवा थाने के चक बादशाहपुर गांव में गुरुवार सुबह हैंडपंप से पानी भरने गई महिला को दंपती ने जमकर पीट दिया। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल महिला ने थाने जाकर आरोपी दंपती के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चक बादशाहपुर गांव की केशपति देवी पत्नी महेश कुमार ने बताया कि उसके घर के सामने हैंडपंप लगा है। बुधवार सुबह वह पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई थी। इसी दौरान पड़ोस का एक युवक वहां पहुंचा और पहले पानी भरने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि उसने महिला की बाल्टी को उठाकर फेंक दिया। विरोध करने पर उसने पत्नी को बुलाकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से उसे काफी चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.