सोनभद्र, अप्रैल 15 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत जाम पानी में गत दिनों नव निर्वाचित प्रधान पति पनिकानी बस्ती के पीछे लगे हैंडपंप को उखड़वा दिया गया था। काफी विरोध के बाद हैंडपंप तो लगवा दिया गया, लेकिन वह पानी नहीं दे रहा है। इससे लोगों की समस्याएं कम नहीं हुई और लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। कुछ दिनों पूर्व हैंडपंप उखड़वाने के मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव पहुंचे जीत सिंह खरवार, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जन जाति आयोग ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत से फोन पर जानकारी लिया था। जिसपर एडीओ पंचायत ने एक दिन के भीतर नया हैंडपंप लगवाने का भरोसा दिया था। जिसके बाद उस जगह पर हैंडपंप तो लगवा दिया गया, लेकि अब वह भी पानी नहीं दे रहा है। जिससे समस्या पूर्व जैसी ही बनी है। जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह ने ना...