बलरामपुर, दिसम्बर 31 -- महराजगंज तराई। ग्राम पंचायत चौहत्तर कला में लंबे समय से हैंडपंप खराब पड़े हैं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप उपयोग के लायक नहीं बचे हैं। मजबूरी में लोग दूषित जल का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द हैंडपंप मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.