महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत पनियरा के शहीद भगत सिंह नगर में मंगलवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हैंडपंप पर कपड़ा धोते समय अचानक पैर फिसलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन इलाज के लिए आनन-फानन में उसे लेकर कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई है। शहीद भगत सिंह नगर निवासिनी विमला देवी (48) पत्नी वीरेंद्र प्रसाद मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे घर के हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। जमीन पर सिर के बल गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह वहीं बेहोश हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन मे...