कौशाम्बी, फरवरी 14 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अषाढ़ा गांव का 12 वर्षीय अमन पुत्र आशुतोष शनिवार की सुबह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गया था। इस दौरान वहां पर रखी पड़ोसी की बाल्टी धक्का लगने पर उससे गिर गई। आरोप है कि इतनी सी बात पर गाली-गलौज करते हुए पड़ोसी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...