कौशाम्बी, दिसम्बर 14 -- सैनी थाना क्षेत्र के उचरावां गांव के रामलोचन की बेटी मुस्कान के मुताबिक, शनिवार सुबह वह घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोस की रहने वाली पुष्पा देवी वहां पहुंच गई और पानी भरने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर अपनी बेटियों सरिता और वंदना के साथ मिलकर पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल युवती का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.