अमरोहा, फरवरी 19 -- रहरा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में बुधवार को हैंडपंप पर उतरे करंट की चपेट में आकर युवती की मौत हो गई। कपड़े धोते वक्त युवती हादसे का शिकार हुई। मौत के बाद युवती के परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार रहरा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अनवार की 21 वर्षीय पुत्री तराना बुधवार दोपहर हैंडपंप पर कपड़े धो रही थी। बताया जाता है कि तभी हैंडपंप पर करंट उतर गया। चपेट में आकर तराना गंभीर रूप से झुलस कर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे आनन फानन पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद तराना को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक बीते कुछ दिन से फाल्ट होने के बाद गांव की बिजली आपूर्ति ठप...