शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- ढाई घाट गंगा तट पर आयोजित माघ मेला रामनगरिया में कल्पवास के लिए दूर-दूर से आए साधु-संतों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में पर्याप्त हैंडपंप न लगने से साधु-संतों में नाराजगी व्याप्त है। पेयजल संकट को लेकर साधु-संतों ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर ढाई घाट मेला क्षेत्र में तत्काल हैंडपंप लगाए जाने की मांग की। साधु-संतों का कहना है कि जिला पंचायत द्वारा एक-दो दिन में हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ती जा रही है। सीताराम बाग के महंत रजनी बाबा, प्रेमपुरी, कमलगिरी, साधुराम दास, सीताराम बाबा, तुलसीदास और जगदीश दास सहित अन्य साधुओं ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से लगातार जिला पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, बावजूद इसके पेयजल की समस्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.