कौशाम्बी, सितम्बर 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी जयकिशन सिंह ने बताया कि वह ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने गांव के मजरा कुटी पर एक हैंडपंप का रीबोर कराया था। बुधवार की रात्रि चोर खोल ले गए। सुबह जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...