चंदौली, फरवरी 23 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-अहरौरा मुख्य मार्ग पर स्थित शिकारगंज बाजार में किसान सेवा सहकारी समिति के सामने लगा इंडियामार्का हैंडपंप अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्षों से खराब पड़े इस हैंडपंप की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि अब यह केवल एक शोपीस बनकर रह गया है। हैंडपंप का हैंडल गायब है और बना फर्श पूरी तरह टूट-फूट कर बिखर चुका है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह हैंडपंप कभी बाजार और आसपास के लोगों के लिए पेयजल का मुख्य स्रोत था। बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्रामीण, राहगीर और किसान इसी हैंडपंप से पानी पीकर अपनी प्यास बुझाते थे। लेकिन लंबे समय से खराब पड़े रहने के कारण अब लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गर्मी का मौसम नजदीक आते ही लोगों की चिंता और बढ़ गई है। तापमान बढ़ने के साथ ही पेयजल की आवश...