भदोही, मई 29 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन सुरियावां पर प्रचंड गर्मी में पेयजल की विकट समस्या खड़ी हो गई है। ट्रेन का ठहराव होने पर यात्री पांच रूपया प्रति लोटा पानी खरीदने को विवश हो रहे हैं। स्टेशन परिसर में लगा हैंडपंप बनवा दी जाए तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। तीखी धूप व गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने लगा है। ट्रेन रूकते ही यात्री हाथ में डिब्बा लिए हैंडपंप के पास पहुंच जाते हैं। लेकिन हैंडपंप खराब देख यात्रियों के चेहरे पर मायूसी छा जाती है। ऐसे में छोटे बच्चे पांच रूपया प्रति लोटा पानी बिक्री करते हैं। एक हाथ में बाल्टी लिए बच्चे ट्रेन का ग्रील पकड़ लेते हैं। ऐसे में कोई बच्चा पानी बेचते गिरा तो अप्रिय घटना हो सकता है। ऐसे में खराब पड़ा तीनों हैंडपंप बनवा दी जाए तो यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.