प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के छिरिया मनार गांव निवासी जमुना प्रसाद यादव को 12 दिसंबर शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हैंडपंप के विवाद को लेकर उसके भाइयों ने गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके पहले भी कई बार वह लोग मारपीट कर चुके हैं। परिजनों ने घायल का इलाज कराया। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिसम मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...