टिहरी, फरवरी 23 -- संत निरंकारी मिशन के प्रमुख रहे बाबा हरदेव महाराज के जन्मदिन पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर स्वंयेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने छमुंड स्थित जल स्रोत और हैंडपंप के आसपास बिखरी पड़ी गंदगी को साफ कर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। जबकि नगरपालिका ने भी सेक्टर 5ए में सफाई अभियान चलाकर लोगों से शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपेक्षा की। रविवार को हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिन पर सत्संग भवन बौराड़ी में नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सत्संग से जुड़े लोगों ने छमुंड में हैंडपंप के आसपास, पार्क, सड़क की नालियों की सफाई कर कूड़ा करकट एकत्रित किया। कहा कि बाबा के जन्मदिन को इस बार अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत स्वच्छ जल,स्वस्थ मन की थीम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.