कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से लगाए गए हैंडपंपों की गुणवत्ता को लेकर विधायक ने ही सवाल उठाए थे। धांधली की आशंका जताते हुए शिकायत की गई थी। तत्कालीन डीएम ने जांच बैठाई थी, लेकिन अभी तक जांच पूरी नहीं हो सकी। इसको लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी हैं। मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र में हैंडपंप लगवाने के लिए सपा के विधायक इंद्रजीत सरोज ने अपनी निधि से रुपया जारी किया था। विधायक ने अपनी निधि से लगभग 628 हैंडपंपों के लिए रुपया जारी किया था। कार्यदायी संस्था को मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के कौशाम्बी, सरसवां और मंझनपुर ब्लाक में हैंडपंप लगाना था। हैंडपंप लगने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत विधायक से की। विधायक इंद्रजीत सरोज ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.