बलरामपुर, दिसम्बर 24 -- महराजगंज तराई। ग्राम पंचायत चौहत्तर कला में खराब हैंडपंपों की मरम्मत न होने से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण सत्यपाल, रामकुमार व संतोष ने बताया कि गांव में आधा दर्जन से अधिक हैंडपंप लगे हैं। लेकिन अधिकांश मरम्मत के योग हैं। मरम्मत न करने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने विकासखंड अधिकारीको अवगत कराकर मरम्मत की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...