बाराबंकी, दिसम्बर 6 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के अशोकपुर चाचू सराय में बना आईटीआई भवन निर्माण के तीन वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सका है। भवन विभाग को हैंडओवर भी हो चुका है, लेकिन संचालन शुरू कराने को लेकर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे। इस उपेक्षा की वजह से करोड़ों की लागत से तैयार भवन अब बेकार पड़ा है और पूरे परिसर में घास-फूस उग आई है। पूर्व विधायक के प्रयास से उक्त भवन बना था लेकिन बच्चों के हित में चलाया नहीं जा सका बने कमरों में ताले जड़े हैं। परिसर में जंगली पौधे फैल चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय से देखरेख होती तो यह भवन क्षेत्र के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा का बड़ा केंद्र बन सकता था। व्यवसायिक शिक्षा के लिए बच्चों को अब भी निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां भारी-भरकम फीस उनके परिवारों पर बोझ बढ़ा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.