गिरडीह, जुलाई 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सूबे में सरकारी शराब दुकानों के ऑडिट के साथ हैंडओवर-टैकओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बगोदर प्रखंड में भी यह प्रक्रिया शुरू हो गई है और ऑडिट के साथ दुकानों का हैंडओवर-टैकओवर के बाद सील किया जा रहा है। दंडाधिकारी की उपस्थिति में बीडीओ निशा कुमारी के द्वारा गुरुवार रात्रि में बगोदर और बेको के एक-एक सरकारी शराब दुकानों का हैंडओवर-टैकओवर के लिए सील किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी शराब के खुदरा दुकानों को हैंडओवर-टैकओवर कर सील करने का कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को भी यह कार्य जारी रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.