बांका, जनवरी 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन अवसर पर पूरे जिले में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। हे हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी की मधुर धुनों के साथ वातावरण सरस्वती वंदना से गूंजायमान हो उठा। ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा जिलेभर में धूमधाम से शुक्रवार को संपन्न हुआ। वहीं स्कूलों, कॉलेजों, गांव-कस्बों से लेकर शहर के विभिन्न मोहल्लों तक भक्तिमय माहौल बना रहा। इधर वसंत पंचमी के आगमन के साथ ही वसंत ऋतु का भी औपचारिक आगमन हुआ। चारों ओर पीले वस्त्रों, गेंदे के फूलों और सजावट ने वातावरण को और भी मनोहारी बना दिया। जबकि श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की प्रतिमाओं को विधि-विधान से स्थापित कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भीड़ देखी गई। साथ ह...