हरदोई, जून 1 -- पाली, संवाददाता। हादसे में अपने पति को गंवाने वाली काजल की जिंदगी बिखर गई। उसके मुंह से बरबस यही निकल रहा था कि हे राम ये क्या किया। अब किसके सहारे जियूंगी ? परिजनों ने बताया कि आकाश की शादी करीब छह महीने पहले हुई थी। उसने मोहल्ले की ही निवासी सर्वेश कश्यप की पुत्री काजल के साथ प्रेम विवाह किया था। हालांकि पहले इस शादी के लिए युवती के परिजन तैयार नहीं थे। इस पर दोनों घर छोड़कर चले गए थे। कुछ समय बाद पुलिस ने युवती को बरामद किया था। इसके बाद उसके कोर्ट में बयान कराए गए। इस पर उसने आकाश के साथ रहने और शादी करने की बात कही। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों की शादी हो गई। हालांकि इस रिश्ते के बाद युवती के परिवारवालों ने उससे नाता तोड़ दिया। शुक्रवार की रात हुए हादसे ने एक पल में कागज की सारी खुशियां उजाड़ दीं। वह रो-रोकर बदहवा...