रामगढ़, दिसम्बर 13 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नयामोड़ रोड में हेसालौंग में शुक्रवार की रात्रि में एक अनियंत्रित हाईवा रुपलाल साहू के गैराज में घुस गया। जिससे किसी के जान की नुकसान नहीं हुआ है। इस दौरान गैराज का दीवार, पिलर, शटर, हवा का मशीन आदि क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की रात्रि में कुजू की ओर से गिद्दी की ओर तेज गति से आ रही हाईवा उक्त गैराज में घुस गया। संयोग से गैराज में कोई नहीं था इसलिए किसी के जान की क्षति नहीं हुई है पर गैराज और उसमें रखे गए हजारों की समान की क्षति हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...