रांची, अक्टूबर 3 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। मैकलुस्कीगंज क्षेत्र अंतर्गत हेसालौंग में दशहरा के दूसरे दिन एकादशी को लगने वाला ऐतिहासिक जतरा मेला लगा। इस मेला में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा और खलारी अंचलाधिकारी प्रणव अम्बष्ठ, भाजपा नेता शशिभूषण भगत,प्रीतम साहू,मुखिया पुतुल देवी,मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा,अनिल गंझू सहित कई लोग मौजूद थे। मेले का उद्घाटन राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर सभी अतिथियों को समिति के द्वारा चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मेले में हजारों ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। खिलौनों, पारंपरिक मिठाइयों, श्रृंगार प्रसाधन, गन्ना, ईख और गुब्बारों की दुकानों पर दिनभर काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हेसालौंग दुर्गा पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की पूजा-आर्चना कर आशीर्वाद लिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.