लोहरदगा, फरवरी 14 -- पेशरार, प्रतिनिधि। लोहरदगा पेशरार प्रखंड और गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाग पंचायत के गांव में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। हेसाग गंझूटोली स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए सबसे जरूरी पानी तक की सुविधा नहीं है। यहां के बच्चे पिछले एक साल के अधिक समय से दोपहर के भोजन के बाद अथवा प्यास लगने पर विद्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर हेसाग नाले में जाकर पानी पीने को विवश हैं। इससे उनका काफी समय जाया चला जाता है। कल्पना कीजिए, कि आजादी के 75 साल बाद भी बच्चों को स्कूल में पानी नहीं मिलता है। यह स्थिति बारहों महीने ऐसे ही चल रहा है। यहां लगे चापाकल एक साल पहले ही खराब हो गया है। दूसरे टोले में सोलर वाला नल- जल योजना लंबे समय से खराब पड़ा है। गांव के लक्ष्मण खेरवार, भुनेश्वर यादव, दीपेश यादव, कैलाश खेरवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.