प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए तीन माह पहले हेल्प डेस्क की शुरूआत की गयी थी। स्ट्रेचर स्टैंड के पास बनाए गए हेल्प डेस्क पर कर्मचारी की भी नियुक्ति की गयी है। हेल्प डेस्क से सूचनाओं की जानकारी देने के लिए अस्पताल में लगभग 40 स्पीकर भी लगाए गए थे। लेकिन तीन माह से किसी स्पीकर में कनेक्शन न दिए जाने से लोगों तक सूचनाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। हेल्प डेस्क पर सूचना प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन लगभग 1000 से 1200 लोग आते हैं। सबसे ज्यादा लोग केंद्रीय पैथोलॉजी की जानकारी के लिए आते हैं। क्योंकि केंद्रीय पैथोलॉजी को अस्पताल परिसर से बाहर बनाया गया है, जहां बिना जानकारी के लिए लोग इधर-उधर घूमते रहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.