बिहारशरीफ, नवम्बर 10 -- हेल्पर से वाहन चलवाने पर होगी कार्रवाई नगर निगम के वाहन चालकों के साथ सिटी मैनेजर ने की बैठक फोटो: नगर निगम: नगर निगम के वाहन चालकों के साथ बैठक करते सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सफाई कार्य में जुटे वाहन चालकों द्वारा हेल्पर से वाहन चलाये जाने की सूचना पर नगर निगम सख्त हो गया है। ऐसे वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें सुधार करने का आदेश दिया गया है। सोमवार को सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा ने नगर निगम के वाहन चालकों के साथ बैठक में यह आदेश दिया है। उन्होंने बैठक में कहा कि किसी भी चालक द्वारा वाहन का संचालन हेल्पर से नहीं कराया जाएगा। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। चालकों को यह भी कहा गया कि कचरा उठाव करने के बाद निश्चित रूप से त्रिपाल से ढंककर ही कचरा गाड़ी का संचालन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.