पीलीभीत, जून 22 -- पूरनपुर। तहसील के जिम्मेदारों की लापरवाही लगातार बनी हुई है। हेल्प डेस्क का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने खुद को बचाने के लिए काम तो किया लेकिन बच फिर भी नहीं पाए। जिम्मेदारों ने महिला हेल्प डेस्क की फ्लेक्सी को हटा दिया, जिससे अब पूछताछ केंद्र तो रहा लेकिन कर्मी फिर भी कोई नहीं बैठ सका। तहसील परिसर में आने वाले लोगों को जानकारी के लिए भटकना न हो इसके लिए पूछताछ काउंटर खोला गया था। यहां पर एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई थी। इसके कुछ माह बाद ही इस काउंटर के ऊपर महिला हेल्प डेस्क की फ्लेक्सी लगाते हुए पिंक बूथ का नाम दे दिया गया था। कुछ दिन सब ठीक चला था। इसके बाद अधिकारी के जाते ही यह काउंटर मात्र शोपीस बनकर रह गया। तब से ऐसा ही पड़ा है और दरबाजे खिडकी भी गायब हो गए हैं। मामले को लेकर हिंदुस्तान ने शनिवार के अंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.