खगडि़या, फरवरी 23 -- बेलदौर, एक संवाददाता। दिघौन पंचायत में हेल्थ सेंटर के लिए चिन्हित जमीन पर अवैध कब्जा देख कर सीओ भड़क गए एवं संबंधित लोगों को इसे चौबीस घंटे के अंदर खाली कर देने का निर्देश दिया। जानकारी के मुताबिक पंचायत के राजा बाजार के पश्चिम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए अंचल कार्यालय के द्वारा जमीन को कुछ दिन पहले चिन्हित किया गया था। सूत्रों के मुताबिक जमीन को जिस समय चिन्हित किया गया था, उस समय वह खाली था। लेकिन चिन्हित किए जाने की खबर पर एक व्यक्ति विशेष के द्वारा इस पर अवैध कब्जा कर टाट एवं चदरा का घर बना दिया गया। इसकी जानकारी अंचल कार्यालय को दी गई। जानकारी पर सीओ अमित कुमार, राजस्व अधिकारी सत्यनारायण झा एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार रविवार को पुलिस बल के साथ पहुंच कर इसकी जांच की एवं कब्जा करने वाले पक्ष को इसे अविलंब खाली कर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.