लखनऊ, फरवरी 16 -- शहर में खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ड्यूटी से लगातार गायब रहने और काम में रुचि न लेने वाले डॉक्टरों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। सीएमओ ने लापरवाही करने वाले 10 से अधिक डॉक्टरों को चिन्हित किया है। इन सभी को सीएमओ की ओर से अंतिम चेतावनी दी जाएगी। उसके बाद उनकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर जिला स्वास्थ्य समिति के सामने नाम भेजे जाएंगे। सीएमओ स्तर से जिले में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन हो रहा है। इन केंद्रों पर डॉक्टर, कर्मचारी तैनात हैं। सीएमओ की ओर से बनाई गई टीमों के निरीक्षण पर सेंटर से कई डॉक्टर बीते दिनों गायब मिले थे। उन सभी को पहली नोटिस जारी की गई। नोटिस के बाद भी उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। ज्यादातर नोटिस के बाद भी सेंटरों से गायब मिले। ऐसे लापरवाह करीब 10 से अधिक डॉक्टरों को दूसरी नोटिस भी सीएमओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.