नैनीताल, मई 28 -- भवाली। सेनिटोरियम क्षयरोग आश्रम में बुधवार को उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस दौरान नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। इसमें संतोष कुमार सर्वाधिक 31 वोट पाकर अध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में नैनीताल विधायक सरिता आर्य मुख्य अतिथि रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। नई कार्यकारिणी के गठन से पहले पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन कुमार भगत ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से प्रशांत आर्य को महामंत्री, देवेंद्र सिंह पथनी को कोषाध्यक्ष, कमल तिवारी को उपाध्यक्ष, हरीश आर्य को संगठन मंत्री, प्रीति कुमार को संप्रेक्षक बनाया गया। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक कुमाऊं डॉ. नर सिंह गुंज्याल, मुख्य चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.