साहिबगंज, फरवरी 9 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिदो-कान्हो स्टेडियम में आयोजित हेल्थ प्रीमियम नॉक आउट क्रिकेट लीग का आयोजन रविवार को किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने किया। प्रतियोगिता में बोरियो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बरहरवा स्वास्थ्य विभाग की टीम को पराजित किया। कुल 12 ओवर का मैच हुआ जिसमें पहले खेलते हुए बरहरवा की टीम ने निर्धारित ओवर में 151 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बोरियो की टीम ने 154 रन बना कर मैच जीत लिया। बोरियो स्वास्थ्य विभाग की ओर से सबसे ज्यादा रन फर्मासिस्ट विजय प्रताप ने 79 रन जिसमें 11 छक्का एवं एक चौका था बनाया। फाईनल मैच 15 फरवरी को खेला जाएगा। इसकी जानकारी बीपीएम विष्णु भगत ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.