वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की रिजर्व पुलिस लाइन शाखा में बैंक का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया गया। अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जितेन्द्र कुमार किया। उन्होंने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। यूनिवर्सल सोम्पो के एरिया मैनेजर अनुभव प्रभाकर और शिवम श्रीवास्तव ने ग्राहकों को सामान्य बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान शाखा परिसर में हेल्थ कैम्प का भी आयोजन किया गया, जिसमें 110 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विवेक प्रकाश, चंदन सिंह, उर्मिला कुमारी, प्रहलाद वर्मा, अजीत शुक्ला और लालू कन्नौजिया, डॉ. जितेन्द्र सिंह, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. राजेश, पवन मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, राजवंश सिंह, मृदुल दास और रमेश सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...