नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर पी-4 स्थित हेल्थ केयर सेंटर में गुरुवार की सुबह एमआरआई के बाद छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर बच्चे को दवा की अधिक खुराक देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीएमओ के निर्देश पर फिलहाल हेल्थ केयर के गेट पर ताला लगा दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर के रीलखा गांव निवासी प्रशांत ने बताया कि वह गुरुवार की सुबह अपने छह वर्षीय भतीजे गर्व कसाना को एमआरआई कराने के लिए सेक्टर पी-4 स्थित केबी हेल्थ केयर लेकर आए थे। आरोप है कि एमआरआई से पहले डॉक्टर ने बच्चे को हेवी डोज दी, जिससे वह बेहोश हो गया। प्रशांत ने बताया कि बच्चा काफी देर बाद भी होश में नहीं आया तो उन्होंने डॉक्टर से इस बारे में बातचीत की। डॉक्टर ने कुछ देर में होश आने का भरोसा दिया। काफी देर बाद भी बच्चे...