गिरडीह, दिसम्बर 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित हेल्थ और वेलनेस कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को हेल्थ और वेलनेस को लेकर ट्रेनिंग दी गई। पारसनाथ सहोदय स्कूल गिरिडीह के देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुआ था। स्कूल के डायरेक्टर रंजीत कुमार एवं प्रिंसिपल डा निरूपमा के लीडरशिप में आयोजित कार्यक्रम में मेक इंडिया स्कूल हेसला के टीचर्स अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिनका लीडरशिप प्रिंसिपल रॉबर्ट जोस कर रहे थे। ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. निरुपमा ने मौजूद लोगों को बताया और इस बात पर जोर दिया कि स्कूल न सिर्फ पढ़ाई में अच्छा करते हैं, बल्कि स्टूडेंट्स की शारीरिक और मानसिक सेहत भी अच्छी रखते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेहत और तंदुरुस्ती ही अच्छी पढ़ाई और ज़िंदगी भ...