नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- हांडवो गुजरात की एक पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय नमकीन डिश है जो स्वाद और सेहत दोनों का अनोखा संगम पेश करती है। दाल और चावल के फर्मेंटेड बैटर से तैयार होने वाला यह नमकीन केक बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद सॉफ्ट होता है। इसमें लौकी, अदरक, हरी मिर्च और मसालों का मिश्रण इसे हल्का, पौष्टिक और डाइजेशन-फ्रेंडली बनाता है। खास बात यह है कि हांडवो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए वेट मैनेजमेंट और हेल्दी-स्नैकिंग के लिए शानदार विकल्प माना जाता है। इसे गैस पर, कढ़ाई में या ओवन में आसानी से बनाया जा सकता है जिससे यह एक वर्सेटाइल रेसिपी बन जाती है। घर पर झटपट बनने वाला यह स्नैक सुबह के नाश्ते, शाम की चाय या हल्के डिनर के लिए एकदम उपयुक्त है। जानें इसकी रेसिपी-सामग्री (Ingredients)बैटर के लिए: 1 कप चावल, ½ कप तूर दाल, 2 tb...