महाराजगंज, मार्च 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जानकारी के अभाव में हेल्थ ओरल मेला में पीड़ित इलाज के लिए नही पहुंच रहे है। इसकी तस्दीक मेला में पहुंचे मरीज कर रहे हैं। सीएचसी पर अब तक आयोजित हेल्थ ओरल मेले में सिर्फ 264 पीड़ित ही इलाज के लिए पहुंचे हैं। शासन ने मुंह की बीमारी से लोगों को बचाने के लिए हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओरल मेला आयोजित करने का आदेश दिया है। हर सीएचसी को हर माह दो मेला आयोजित करना है। ऐसे में सीएचसी को पांच माह में दस मेला आयोजित करना है। इसके लिए बजट भी जारी किया है। लेकिन तीन माह में सिर्फ सीएचसी ने 132 मेला आयोजित किया है। हर मेले में दो से तीन पीड़ित इलाज के लिए पहुंचे है। ऐसे में अब तक ओरल मेले में 264 मरीज ही इलाज के लिए पहुंचे हैं। ओरल मेला में इलाज के साथ बीमारी से बचाव की देनी है जानकारी सामुदायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.