सोनभद्र, जनवरी 28 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग ने रेणुकूट नगरीय बस्ती वार्ड 13 मुर्धवा में हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण माताओं एवं बच्चे की साफ- सफाई तथा उनके स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण तथा बच्चों के रखरखाव को लेकर जागरूक करना था। इस दौरान हेल्दी बेबी शो में 50 बच्चों और उनकी माताओं ने प्रतिभाग किया तथा इन बच्चों को 0 से 1 वर्ष, 1 से 3 वर्ष और 3 से 5 वर्ष की तीन श्रेणियों में विभक्त किया गया था। ग्रामीण विकास विभाग के सचिन सिंह ने माताओं को बाल स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। वहीं ग्रामीण विकास विभाग की डॉक्टर सुनीता ने माताओं को जानकारी देते हुए कहा कि समय-समय पर बच्चों का टीकाकरण, उनकी साफ-सफाई एवं उनके खान-पान का वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.