कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता हेलो... मैं आपका एसपी राजेश बात कर रहा हूं। बताइये क्या समस्या है? कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक इन दिनों थानों पर पहुंचने वाले फरियादियों से ऑनलाइन सुनवाई के दौरान ऐसे ही सवाल-जवाब कर रहे हैं। उनका कहना है कि तकनीक आधारित इस पहल का उद्देश्य जनसुनवाई को प्रभावी बनाना और लोगों को त्वरित इंसाफ दिलाना है। फरियादियों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने नवाचारी पहल शुरू की है। अभिनव व्यवस्था के तहत वह जनपद के विभिन्न थानों पर उपस्थित होने वाले फरियादियों से ऑनलाइन जुड़कर सीधा संवाद कर रहे हैं। पहल की शुरुआत दिसंबर महीने के आरंभ से हुई है। एसपी संबंधित क्षेत्राधिकारियों (सीओ) तथा थानाध्यक्षों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर फरियादियों की समस्या सुनते हैं। शिकाय...