बागेश्वर, अगस्त 7 -- बागेश्वर, संवाददाता जिला अस्पताल में जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने हेलो हेल्थ हेल्पलाइन नंबर 9068520235 का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि यह सेवा रात के आठ बजे से सुबह आठ बजे तक चालू रहेगी। हेलो हेल्थ हेल्पलाइन से घर बैठे जिला अस्पताल की समस्त जानकारी ले सकते हैं। साथ ही भर्ती मरीजों का हाल चाल भी इसके माध्यम से जान सकते हैं। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि हेलो हेल्थ हेल्पलाइन को बेहतर तरीके से चलाएं। इसके बाद उन्होंनेअस्पताल का निरीक्षण भी किया और मरीजों से मिले और उनका हाल जाना। अस्पताल में टोकन नंबर को भी उन्होंने सुचारु किया है। जिससे अब मरीज टोकन नंबर के हिसाब से अपने को दिखा पाएंगे हैं। इस मौके पर सीएमएस डॉ तपन शर्मा सीएमओ डॉ कुमार आदित्य तिवारी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। 08 बीजीएच 03 पी: बागेश्वर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.