बोकारो, फरवरी 22 -- हेलो बचपन प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में झूमे बच्चे चंद्रपुरा। हेलो बचपन प्ले स्कूल चंद्रपुरा का 11वां वार्षिकोत्सव वेलफेयर सेंटर में धूमधाम से मना। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख चांदनी परवीन, जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह, अनीता गुप्ता व प्राचार्या नीतू कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया तथा छोटे बच्चों के विकास में स्कूल के कार्यों की सराहना की। प्राचार्य ने स्कूल का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। संचालन वर्षा अग्रहरि ने किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने तरह-तरह के नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को आत्मविभोर कर दिया। नारी शक्ति एवं शिक्षक के प्रति संवेदना को दिखाया गया जिसे खूब पसंद किया गया। बच्चों के बचपन और देश के जवानों के देश के प्रति त्याग को बच्चों ने गाने अमित के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया। धरोहर सांस्कृति...