पिथौरागढ़, फरवरी 20 -- पिथौरागढ़ में दो दिन के बाद हेली सेवा पटरी पर लौट आई है। इससे हवाई सेवा से जुड़े यात्रियों ने राहत की सांस ली है। शुक्रवार को हल्द्वानी से तय समय में हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर मुनस्यारी पहुंचा। हल्द्वानी-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़-मुनस्यारी के बीच भी हेली ने उड़ान भरी। बता दें कि दिल्ली से नोटम जारी होने से बीते बुधवार से यहां हेली सेवा बाधित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...