गुड़गांव, फरवरी 19 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। पटौदी के हेलीमंडी-पटौदी रोड पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इस सड़क हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव कुतुबपुरी बुजुर्ग निवासी 60 वर्षीय ईश्वर सिंह अपने बड़े भाई 64 वर्षिय गुगन सिंह गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर घर से बादशाहपुर, गुरुग्राम जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब 11 बजे जब वे हेलीमंडी-पटौदी रोड पर नरेश धर्मकांटा के सामने पहुंचे, तो एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। थाना पटौदी पुलिस ने मृतक के बेटे अजय की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा ...