हमीरपुर, फरवरी 17 -- भरुआ सुमेरपुर। शासन ने ब्लाक स्तर पर स्थाई हेलीपैड बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कुरारा और मौदहा में जमीन चिन्हित हो गई है। कस्बे में जमीन की तलाश जारी है। कस्बे में तपोभूमि प्रांगण के मेला मैदान को अधिकारियों ने देखा था, लेकिन यह सर्वऋतु के लिए उपयुक्त जगह नहीं है। इस वजह से इसको खारिज करके दूसरी उपयुक्त जमीन तलाशी जा रही है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता सत्यपाल सिंह ने बताया कि शासन ने ब्लाक स्तर पर स्थाई हेलीपैड बनाने के प्रस्ताव मांगे हैं। जनपद के मौदहा, कुरारा में जमीन चिन्हित हो गई है। सुमेरपुर में जमीन तलाश जारी है। राजस्व विभाग ने गायत्री तपोभूमि प्रांगण के मेला मैदान की जमीन का निरीक्षण कराया था, लेकिन यह जमीन सर्वऋतु के लिए उपयुक्त नहीं है। बरसात में यहां पानी भर जाता है। इस वजह ...