फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- सिरसागंज में बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए एक पिता ने हेलीकॉप्टर से बेटी को विदा किया। हेलीकॉप्टर उतरा तो दुल्हन की विदाई को देखने के लिए पूरा गांव उमड़ पडा। ग्राम भारौल निवासी अरविन्द कुमार गांव में ही सैनिक पब्लिक स्कूल चलाते हैं। उन्होंने अपनी बेटी ज्योति का विवाह आगरा के एत्मादपुर मदरा निवासी शिवशंकर उर्फ भोले के साथ तय किया था। गुरुवार 19 फरवरी को बारात आई और रात में धूमधाम के साथ विवाह सम्पन्न हो गया। शुक्रवार 20 फरवरी को बेटी की विदाई थी। पिता ने बेटी के विदाई के पल को यादगार बनाने के लिए एक हेलीकॉप्टर कम्पनी से बात की और दुल्हन के गांव से दूल्हे के गांव तक जाना निश्चित हो गया। दोपहर करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर गांव भारौल में बने हेलीपेड पर उतरा, जिसमें दुल्हन ज्योति अपने पति शिव शंकर उर्फ भोले के साथ ससुराल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.