जौनपुर, फरवरी 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में शादियों के अनोखे अंदाज अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार एक शादी ने पूरे इलाके का ध्यान खींच ली। पहली बार किसी दूल्हे ने बरात लेकर आने के बजाय हेलीकॉप्टर से पहुंचकर दुल्हन विदा कराई। अनोखी शादी देखने के लिए गांव में बने अस्थायी हेलीपैड पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणों ने हाथ हिलाकर दूल्हे का स्वागत किया। मधुपुर गांव निवासी समाजसेवी तनुज पांडेय के पुत्र बेदस पांडेय की शादी पास के पड़री गांव निवासी कशिश मिश्र के साथ गुरुवार को हुई। दूल्हे के हेलीकॉप्टर से आने की सूचना पहले ही फैल चुकी थी, जिससे दोनों गांवों में उत्साह का माहौल रहा। एक सप्ताह से गांव में हेलीपैड की तैयारी चल रही थी और बच्चे-बुजुर्ग सभी इस अनोखे दृश्य का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वैवाहिक...