फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठग ने वैष्णो देवी के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 82 हजार 18 रुपये की ठगी कर ली। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 21 सी निवासी व्यक्ति ने 27 नवंबर 2025 को वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग कराई थी। उन्होंने फोन करने वाले शख्स के बैंक खाते में 82 हजार 18 रुपये जमा करवा दिए थे, लेकिन रुपये जमा करने के बाद भी न तो हेलीकॉप्टर की बुकिंग हुई न ही उनके रुपये वापस किए। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है। इस पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाना पुलिस को शिकायत दे दी थी। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को साइबर एनआईटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, श्याम...