पटना, अक्टूबर 23 -- बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के बाद तेजस्वी यादव शुक्रवार से अपने तूफानी प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी की पहले दिन (24 अक्टूबर को) 5 विधानसभा सीटों पर रैलियां होंगी। वे पटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जिले में उनकी रैलियां होंगी। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में तेजस्वी आरजेडी और महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में एक दिन में 15-15 रैलियां करने जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में भी उन्होंने 250 से ज्यादा चुनावी रैलियां की थीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को हेलिकॉप्टर से पटना जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के सलखुआ प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.