बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शनिवार को असेनी तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगोंं को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया तो इसमें विशेष योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी से यातायात नियमों के पालन की अपील की गई। एक से 31 जनवरी तक चलाया गया अभियान: सड़क दुर्घटनों में कमी लाने के लिए एक से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। टेंपो, ऑटो व ई रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर अधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की गई। शनिवार को भी यातायात पुलिस द्वारा 128 चालान किया गया। 30 जनवरी तक आठ हजार दो सौ 15 वाहनों का चा...