एटा, मई 7 -- शहर में यातायात जागरूकता को लेकर जीटी रोड स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप के पास कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएसआई अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि जीवन अनमोल है, इसे दुर्घटनास्वरूप लापरवाही से न गवांए। ट्रैफिक के नियमों का पालन करे दूसरों को भी प्रेरित करें। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह ने कहा कि यातायात के नियमों को अनदेखा करना जीवन से खिलवाड़ करने जैसा है। नूर मुहम्मद ने कहा कि अपने लिए ही न सही परिवार वालों के लिए ही यातायात नियमों का पालन करें। जहीर अहमद ने इस तरह के आयोजन करने के लिए कार्यक्रम संयोजक इबलास खान को धन्यवाद दिया। स्वागत पचौरी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रति वर्ष सड़क दुर्घटनाओं के ग्राफ पर अंकुश लगा सकता है। सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.