सहारनपुर, जनवरी 11 -- सहारनपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के शिकार हुए दोनों चचेरे भाइयों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से होना बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने के बाद दोनों युवक काफी दूर जाकर गिरे थे। यदि हेलमेट लगा होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। वहीं दोनों युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। गांव के मातम पसरा हुआ है। गांव शाहपुर गाड़ा निवासी आर्यन पुत्र अनिल व दीपक पुत्र मांगेराम चचेरे भाई थे और दोनों भाई शाम के समय बेहट से बाइक पर गांव वापस लौट रहे थे। गांव फ़तेहुल्लापुर और जाटों वाला के पास दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे 14 वर्षीय कक्षा 10 के छात्र आर्यन पुत्र अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चचेरा भाई छात्र दीपक...