मैनपुरी, फरवरी 11 -- नगर के आगरा रोड पर ग्राम खर्रा स्थित जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रैली निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्लोगन लिखे पोस्टर प्रदर्शित कर एवं लोगों से बात कर जागरूक किया। बाइक सवारों को हेलमेट पहनने की सलाह दी गई। महाविद्यालय के बाहर मार्ग से गुजरने वाले बिना हेलमेट बाइक सवारों को रोका गया। उन्हें हेलमेट की अहमियत को समझाया गया और हेलमेट भी वितरित किए। जो बाइक सवार हेलमेट लगाकर निकल रहे थे उन्हें रोककर फूल भेंटकर धन्यवाद दिया गया। महाविद्यालय की सचिव डा. सोनी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह स्वयं भी यातायात के नियमों का पालन करें। बाइक, कार या किसी भी वाहन को शराब पीकर न चलाएं। दुपह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.